बड़वानी /  लायन के टी मंडलोई ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान मे स्थानीय जिला अस्पताल परिसर में लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के अंजड,पानसेमल,सिलावद,बोरलाय,जूनाझिरा से कुल 29 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे।

लायन महेश जोशी ने बताया कि शिविर में  कुल 29 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ पर्नवी पंडित और डॉ राहुल मल्होत्रा और संजय रावत ने किया ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच बलराम सिंह ने की। वार्ड बाय सुधीर सोनाने ने शिविर की व्यवस्था सम्भाली।

लायन सुधीर कुमार पाण्डेय और राजेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 17 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। 4 मरीजों की ब्लड शुगर और 2 मरीज का ब्लड प्रेशर अधिक होने ने से लैस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। अतः 11 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर भेजे गए।

लायन सचिन शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा पूर्व में आयोजित नेत्र शिविर के लैंस प्रत्यारोपित  मरीजों का परिक्षण भी चोइथराम नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टर्स द्वारा किया गया। साथ ही अगला शिविर दिंनांक 1 जून को जिला अस्पताल परिसर में नहीं अन्यत्र लागाये जावेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *