बड़वानी / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा संपूर्ण जिले में गुम बालक बालिकाओं की दस्तायाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित कर समस्त थाना प्रभारीगण को बालक-बालिकाओं की दस्तायाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
केस 1- दिनांक 23.05.26 को प्रातः 6:00 बजे करीब थाना कोतवाली की प्रभात गश्त अधिकारी ASI रेखा यादव को भ्रमण के दौरान बस स्टैंड पर एक नाबालिक बालिका खड़े मिली जिससे जानकारी लेते व पूछताछ करते उसने गुना जिले की रहने वाली बताया। ASI रेखा यादव द्वारा तत्काल संबंधित थाने से संपर्क कर पता किया तो उक्त बालिका के संबंध में जिला गुना के मकसूदगढ़ थाना में अपराध धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध होना पाया गया। संबंधित थाने की पुलिस व परिजनों के बड़वानी आने पर नाबालिक बालिका को उनके सुपुर्द कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई गईl नाबालिक बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा बड़वानी कोतवाली पुलिस की सजगता पर दिल से धन्यवाद देकर अभिवादन किया।
केस 2- दिनांक 23.05.26 के दोपहर 4:00 बजे करीब भीलखेड़ा बसाहट से विजय जमरे ने आकर बताया कि उसका 07 वर्षीय भतीजा जो कि मूलत: पाटी क्षेत्र का रहने वाला है, दोपहर करीब 12:00 से घर से बिना बताए कहीं चला गया है जिसको ढूंढते समय राजघाट रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी कैमरा में अकेले बस स्टैंड तरफ जाता देखना बताया।
परिजन के द्वारा दी गई सूचना व गुमशुदा बालक की अत्यंत कम उम्र को देखते कोतवाली थाना पुलिस के SI श्री रवि ठाकुर व स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम के प्रधान आरक्षक दीपक डोडियार की मदद से शहर के कैमरे देखे गए व तत्काल बच्चें के गुम हो जाने संबंधी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर की गई तथा बस स्टैंड पर जाकर वहां मौजूद लोगों व बस ऑपरेटरों को भी अवगत करवाया। क्षेत्र के समस्त जागरूक नागरिकों, पत्रकार बंधुओ, बस संचालकों को द्वारा शेयर व वायरल किए गए मैसेज के माध्यम से गुमशुदा बालक के झाबुआ जिले के राणापुर में होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस व बालक के परिजन संबंधित स्थान के लिए रवाना हो गए हैंl
