बड़वानी / लायन अनिल जोशी ने बताया कि दिनांक 30 मई शनिवार को जिला अस्पताल बड़वानी में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और जिला चिकित्सालय एवं सामाजिक चिंतन मंच के संयुक्त तत्वावधान में मिर्गी रोगीयों के लिए जांच एवं निदान हेतु निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया है।

लायन सचिन शर्मा तथा प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि  बड़ौदा गुजरात के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ चतुर्भुज राठोर और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ के एस रावत (इंदौर) उक्त शिविर में उपस्थित मरीजों की निशुल्क जांच एवं निदान कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।  बुधवार को मिर्गी उपचार शिविर तथा नेत्र शिविरों की  जानकारी जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह को लायंस क्लब बडवानी के लायन राम जाट,लायन महेश शर्मा,लायन सचिन शर्मा एवं लायन अनिल जोशी ने दी ।

30 मई को सुबह 10 बजे  शिविर  का उद्घाटन  जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के कर कमलों से होगा इस अवसर पर सामाजिक  कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे

शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शिविर स्थान डी. ई.आई. सी. (DEIC) भवन महिला अस्पताल के पिछे जिला चिकित्सालय बड़वानी रहेगा। डॉ लखन गांगले और लायंस क्लब बड़वानी के सदस्यों जितेंद्र जैन, श्रीराम यादव, दीपक जोशी ने इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक उठाने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *