बड़वानी / दिनांक 27.05.26 को फरियादी ने थाना आकर बताया की इन्दौर से पाटी उसकी बोलेरो पीकप गाड़ी में परमिट की 222 पेटी बीयर शराब लेकर जा रहा था। रास्ते में पाटी नाका के आगे मोटर सायकल से आये अज्ञात युवको के द्वारा उसे रोक कर डरा धमका कर साथ ले जाकर बावनगजा पहाड़ियो तरफ उसकी बोलेरो पीकप व उसमें भरी बीयर शराब को छिनकर फरियादी व उसके साथी को जगंल में देर रात छोड़ दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध धारा 309(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपीयो के द्वारा देर रात किये गये सनसनीखेज घटनाक्रम को कोतवाली बड़वानी पुलिस टीम द्वारा गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर व एसडीओपी श्री महेश सुनैया के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम को आरोपीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी बलजीत बिसेन को निर्देशित किया गया।

कोतवाली बड़वानी पुलिस द्वारा क्षैत्र में अलग अलग टीमो को तैनात कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा आवश्यक भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्यो के आधार पर लूटकांड घटना में शामिल आरोपीयो की पहचान कर उन्हे हिरासत में लेकर एक बोलेरो पीकप और 102 पेटी बीयर कीमती 13 लाख 40 हजार रुपये के माल सहित घटना में प्रयुक्त वाहनो को जप्त किया गया है। प्रकरण में अब तक कुल 06 आरोपीयो 1. गोविंद पिता भारत भावेल, उम्र 26 साल, निवासी नानी बड़वानी, 2. लखन पिता लक्ष्मण भाभर, उम्र 29 साल, निवासी नानी बड़वानी 3. महेश पिता सुभाष भुरिया, उम्र 21 साल, निवासी आमल्यापानी 4. यश उर्फ कान्हा पिता मनोहर गेहलोत, उम्र 22 साल, निवासी माली मोहल्ला बड़वानी 5. रूपेश पिता रायसिंह सोलंकी, उम्र 22 साल, निवासी पाटी, 6. हीरालाल उर्फ मिथुन पिता मुकेश चोहान, उम्र 19 साल, निवासी नानी बड़वानी को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपीयो की तलाश की जा रही है। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई तत्काल कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा कर उचित ईनाम की घोषणा भी की है।
विशेष भूमिका:- निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उनि रवि ठाकुर, सुरेश मुवेल, कमल मोरे, प्र.आर.जगजोध सिंह, अजमेर सिंह, चंद्रशेखर चौहान, आरक्षक आत्माराम खोड़े, पुरुषोत्तम मण्डलोई, अंतरसिंह रावत, हितेंद्र मण्डलोई, पवन मण्डलोई, दीपक वर्मा, योगेश्वर चौहान, तारिक रजा, भूपेश बर्मन, दिनेश बैरवा, नरसिंह जमरा, तारिक रजा, चेतन, ज्ञानेश्वर तायड़े साइबर टीमः- उनि रितेश खत्री, HC योगेश पाटिल, अर्जुन नरगावे, मड़िया डावर, मोनिका पटेल
