बड़वानी  / लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल 3233 की चतुर्थ काउंसिल मीट एवं मल्टीपल कॉन्फ्रेंस, काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह की अध्यक्षता में इंदौर की होटल रेडिशन में संपन्न हुई जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के करीब 1600 से अधिक लायन सदस्यों ने सहभागिता की । साथ ही तीनों राज्यों  के पांच डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सहभागिता की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल सेकंड वॉयस प्रेसिडेंट लायन मनोज शाह (कनाडा) थे । साथ ही विशेष अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कमलेश जैन, लायन वी.के. लडिया एवं लायन प्रवीण छाजेड़, लायन राजू मनवानी, लायन एन.एस. शंकर थे । कॉन्फ्रेंस में इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का चुनाव भी था जिसमें इंदौर के गेट वॉयस एरिया लीडर लायन कुलभूषण मित्तल ने 1374 मतों के साथ 99.27% मत हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की । काउंसिल मीटिंग में लायन राम जाट द्वारा अपने डिस्ट्रिक्ट में लीडरशिप और सेवा कार्यों पर वर्ष भर में हुए अपने कार्यों का प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया जिसमें उनके प्रजेंटेशन को आउटस्टैंडिंग प्रजेंटेशन के अवार्ड से सम्मानित किया गया । यह अवार्ड काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह, सेक्रेटरी लायन सुनील अरोरा, ट्रेजरार लायन सुधीर जैन, गेट वॉयस एरिया लीडर लायन कुलभूषण मित्तल एवं अवार्ड समिति के चेयरपर्सन लायन सुमेर जैन एवं अनिल नाहर द्वारा प्रदान किया गया । लायन राम जाट को मिले आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड पर लायंस क्लब बड़वानी सिटी के साथ–साथ डिस्ट्रिक्ट के कई पदाधिकारियों द्वारा बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *