बड़वानी / हमारे समाज में डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है | डॉक्टर्स ही वो इंसान है जिसे हर व्यक्ति कष्ट के समय याद करता है और डॉक्टर्स भी अपना काम इमानदारी से कर मरीजो को नवजीवन देता है | लायंस क्लब अध्यक्ष श्रीराम यादव एवं सचिव जया शर्मा ने कहा कि जहाँ कोरोनकाल में जब लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे थे वही डॉक्टर्स अपनी जान पर खेलकर खुद को भी सुरक्षित रखते हुए कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे थे । इसीलिए डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है । लायन संतोष भावसार ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी सदस्य प्रतिवर्ष डॉक्टर्स डे के अवसर पर बड़वानी में लंबे समय से सेवारत सभी डॉक्टर्स को शुभकामनाएं देकर सम्मानित करता है । इसी कड़ी में इस वर्ष भी लायंस सदस्यों ने जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों का उपचार कर रहे सभी डॉक्टर्स एवं शहर के प्रमुख चिकित्सक जो जरूरतमंद मरीजों की सेवा करते है को मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया । लायन ईश्वर यादव ने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने पीड़ित मानव सेवा के लिए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा एवं इमानदारी से निभाने के लिए डॉक्टर्स को बधाई दी एवं भविष्य में भी इस सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए शुभकामनाए दी | प्रथम वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ने सभी लोगो से भी अपील कि है कि डॉक्टर्स अपना पूरा जीवन मरीजो के उपचार में लगाता है और लोगो को नया जीवन देता है डॉक्टर्स कि बहुमूल्य सेवा और भूमिका का हमारे जीवन में बहोत बड़ा महत्त्व होता है इसलिए सभी लोग डॉक्टर्स का सम्मान करे ताकि उन्हें भय रहित वातावरण मिले व मरीजों को उचित उपचार मिल सके | लायन सदस्यों द्वारा सी.ए. गरिमेश निमाड़े, रामेश्वर गंगराड़े, सौरभ गंगराड़े और विकाश गंगराड़े का भी सम्मान किया । इस अवसर पर लायन राजेश गुप्ता, लायन रामकृष्ण गुप्ता, लायन जितेंद्र जैन, लायन किशोरसिंह ठाकुर, लायन कमलेश शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे ।
