बड़वानी / पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ अभियान को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बबर एवं एसडीओपी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वानी श्री बलजीत सिंह बिसेन द्वारा शहर को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इसका सकारात्मक असर धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक परिसरों में साफ देखा जा रहा है।
श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई थी पहल
‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत पुलिस के आह्वान पर सर्वप्रथम *श्री खाटू श्याम मंदिर समिति तलून* ने मंदिर परिसर सहित बाहरी रास्तों पर *08 आधुनिक CCTV कैमरे* लगाए थे। इस सफल पहल ने स्थानीय नागरिकों और लोगों को सुरक्षा के प्रति बेहद प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप अब अन्य धार्मिक स्थलों से भी लोग स्वतः आगे आ रहे हैं।
श्री खाटू श्याम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से प्रेरित होकर और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की कमान संभाली और अलग-अलग स्थानों पर कुल 26 आधुनिक CCTV कैमरे स्थापित किए हैं।
सुरक्षा घेरा होगा और मजबूत– थाना प्रभारी
“ऑपरेशन त्रिनेत्रम का मूल उद्देश्य हर महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थान को तीसरी आंख (निगरानी) के दायरे में लाना है। CCTV कैमरे लगने से न केवल आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि एक सुरक्षित वातावरण मिलेगा।” — बलजीत सिंह बिसेन, थाना प्रभारी, बडवानी
जनसहयोग के लिए पुलिस ने जताया आभार
पुलिस प्रशासन ने घरो, प्रतिष्ठानों एवं मंदिर में CCTV कैमरा लगाने वाले सभी व्यक्तियों और जागरूक नागरिकों
- श्री खाटू श्याम समिति तलून,
- खुश पेट्रोल पम्प बावनगजा रोड,
- सौरभ (JJ) जैन,
- अक्षय जैन महावीर ट्रैक्टर,
- SI नानसिंह भोरे चुना भट्टी पुलिस लाइन
का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने सुरक्षा की इस मुहिम में अपना अमूल्य योगदान दिया। बड़वानी पुलिस ने शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मंदिर समितियों से भी इसी प्रकार आगे आने की अपील की है। पुलिस की इस अपील पर नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया है, जिससे शहर का सुरक्षा घेरा और अधिक मजबूत हो सकेगा।
