बडवानी/ सरस्वती प्रसादम योजना अंतर्गत आदिवासी बच्चों की स्कूल बड़गांव में जिले की कलेक्टर जयति सिंह  एवं जिला पंचायत की सीईओ काजल जावला के मार्गदर्शन में प्रतिमाह  बच्चो को  रुचिकर भोजन शिक्षकों के सहयोग से या लायंस क्लब बडवानी सिटी तथा अन्य समाज सेवियों के सहयोग से दिया जाता है।

* आज शिक्षक अशफाक शेख का जन्म दिवस होने से स्कूली बच्चों ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया।

* इस अवसर पर शिक्षक ने बच्चो को रुचिकर भोजन हेतु 250 बच्चो हेतु गुड की जलेबी बुलवाकर मध्याह्न भोजन पूड़ी सब्जी खीर के साथ जलेबी का वितरण भी कराया गया जिससे बच्चे प्रसन्न हो गए ।

स्कूली बच्चों ने पहले भोजन मंत्र का उच्चारण किया उसके बाद उत्साहपूर्वक भोजन किया।

विद्यालय के प्रधान पाठक अनिल जोशी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक गण विकास कार्यों हेतु भी समय समय पर सहयोग करते रहते है।इस माह में पौधों की सुरक्षा हेतु 5000 तथा पेयर ब्लॉक लगाने हेतु 15000 का सहयोग शिक्षकों द्वारा विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए दिया गया।

इस अवसर पर शिक्षक मनोज केसरी, भीम सिंह अलावा,रामकिशन पंवार,दुर्गा चौहान,बबीता मंडलोई,रेखा बामनिया,रजनी पार गिर ,किरण कुंवर,जशोदा बघेल, आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *