बड़वानी  /  डा.जयपालसिह ठाकुर मुख्य चिकि.एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला बड़वानी एवं डा.मनोज खन्ना सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन मे 27 वे विश्व दृष्टी दिवस पर दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को नेत्र विभाग जिला चिकित्सालय बड़वानी मे निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे डा.विमलेश चोयल नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बड़वानी एवं डा.सोनू बडोले नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बड़वानी द्वारा कुल 45 मरीजो का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया ।  निःशुल्क दवाई एवं परामर्श दिया गया ।मधुमेह से पीड़ित 10 मरीजो को भी निःशुल्क दवाईया एवं परामर्श दिया गया । विश्व दृष्टी दिवस पर डा.विमलेश चोयल नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा जिला चिकित्सालय बड़वानी मे 3 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजो का आपरेशन कर दृष्टी प्रदान  की । विश्व दृष्टी दिवस पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के 580 विद्यार्थीयो का नेत्र परीक्षण भी किया गया जिसमे लगभग 35 विद्यार्थीयो को दृष्टीदोष पाया गया । जिन्हे चश्मे के नंबर की जांच कर निःशुल्क चश्मे जिला चिकित्सालय बड़वानी से प्रदाय किये जायेंगे ।शिविर मे अनिल राठौर उप जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (अन्धतव) , दिपक सोनी नेत्र सहायक एवं रविन्द्र टेकाम नेत्र सहायक का सराहनीय सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *