प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के दुमका में चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश को बचाने के लिए नागरिकता संशोधन बिल लाई है। हमारे देश की संसद ने नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। इस बदलााव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए। उनका वहां जीना मुश्किल हो गया। ये तीन देशों से हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध उनको वहां से अपना गांव, घर, परिवार सबकुछ छोड़कर भारत में भाग कर यहां शरणार्थी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विपभी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा- JMM और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई न रोडमैप है और न इरादा है और न कभी भूतकाल में कुछ किया है। अगर वो जानते है तो उनको एक ही बात का पता है, भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो। भाजपा का विरोध करते-करते इन लोगों को देश का विरोध करने की आदत हो गई है।

पढ़िए प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें –

बीते कुछ दिनों में मुझे झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा करने का अवसर मिला है। मैं जहां भी जा रहा हूं वहां की जनसभा की पहले की रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। यहां भी जहां तक नजर जाती है लोग ही लोग आशीर्वाद देने आए हैं।

ये जनसमर्थन दिखा रहा है कि भाजपा को, कमल के फूल को आपसभी का विशेषकर आदिवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आपने समाचारों में देखा होगा कि देश की संसद ने अभी नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण बदलाव किया है। जिन लोगों पर आपने कभी भरोसा किया था, जिन्हें झारखंड के आदिवासियों ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए और परिवार के लिए बड़े-बड़े महल दिए और आपको भूल गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *