भोपाल। मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस सीएए और एनआरसी के खिलाफ ‘संविधान बचाओ न्‍याय शांति यात्रा’ कर रही है। मध्य प्रदेश के सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी इस शांति मार्च में शामिल हुए और केंद्र सरकार के इस कानून का विरोध किया। इस दौरा बड़ी संख्या में सरकार के मंत्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए। भोपला के रंगमहल चौराहे से इस मार्च की शुरुआत हुई जो मिंटो हॉल तक चलेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए हमें सड़क पर उतरना पड़ा है। इंदौर में भी शांति मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में सोशल एक्टिविस्ट के अलावा अधिकवक्ताओं और अन्य पेशों से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

विधान बचाओ न्‍याय शांति यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेताओं का कहना था कि ये कांग्रेस के नेता सड़कों पर नहीं उतरे हैं ये देश की जनता है जो लोकतंत्र और देश की एकता के लिए इस प्रदर्शन में शामिल हुई है। गैर भाजपा विचारधारा वाले संगठन के लोग भी इसमें शामिल हुए हैं। मार्च में सभी लोग सीएए और एनआरसी के खिलाफ हाथों में बैनर लेकर चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *