भोपाल/आदिवासी निषादवंशीय मछुआ समुदाय संगठन मध्यप्रदेश के बैनर तले विगत फरवरी माह में आयोजित अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन में प्राप्त युवक-युवती की जानकारी से संकलित वैवाहिक पत्रिका का विमोचन आज दिनांक 08 मार्च 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय डिपो चौराहा भोपाल में भोपाल लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद माननीया प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे। संस्था अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने समाज की आरक्षण संबंधी मांग को लेकर सांसद महोदया को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर समिति के संतोष रायकवार महामंत्री, राजेन्द्र रायकवार कोषाध्यक्ष, लीलाधर बाथम (कार्यक्रम संयोजक), दौलतराम रायकवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डी.पी.रायकवार सह महामंत्री, श्रीमती पार्वती सोंधिया उपाध्यक्ष, संजय माझी उपाध्यक्ष, श्रीमती कृष्णा माझी उपाध्यक्ष, अनिल रायकवार उपाध्यक्ष, अनिल कश्यप सह कोषाध्यक्ष, मुकेश केवट वरिष्ठ अंकेक्षक, सतीश रायकवार वरिष्ठ मंत्री, महेश बाथम मंत्री, घनश्याम रायकवार मंत्री, चंदन बाथम मीडिया प्रभारी, जमुना सोंधिया पत्रिका प्रभारी, संतोष नोरिया प्रवक्ता, ग्यारसा माझी कार्यालय मंत्री, सत्येंद्र बाथम विधि सलाहकार, विवेक रायकवार जिला इकाई अध्यक्ष विदिशा, कमलेश खरे प्रचार मंत्री, हरदयाल रायकवार प्रचार मंत्री, सोहनलाल सोंधिया प्रचार मंत्री, जगदीश रायकवार प्रचार मंत्री, संतोष रायकवार प्रचार मंत्री, भगवानदास रायकवार प्रचार मंत्री, शिल्पा वर्मा प्रचार मंत्री, नरेश वर्मा प्रचार मंत्री, राहुल रायकवार प्रचार मंत्री आदि हजारों की संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
