देश में इस वक्त होली की धूम मचना शुरू हो चुकी है। जगह-जगह इसे लेकर तैयारियां हो रही हैं। इस बीच कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना बांग्लादेश का दौरा भी निरस्त कर दिया हैं। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के बुंदेलखंड दौरे पर भी सियासत गरमाने लगी है। पीएम मोदी के विरोध पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोध जताया है। इस बीच सीएए प्रदर्शन के दौरान आतंकी हमले की साजिश रचने वाले जम्मू कश्मीर के आतंकी दंपती पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं।

राणा कपूर की बेटी की कंपनियों पर ED की छापेमारी

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर पर इडी का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है। अपनी बेटियों की द थ्री सिस्टर कंपनी में पैसा लगाने का खुलासा हुआ है। इसके बाद ED ने राणा और उनकी तीनों बेटियों के दफ्तरों पर छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। इस कड़ी में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। बता दें कि बैंक में अनियमितता के चलते RBI ने फिलहाल कस्टमर्स द्वारा बड़ी राशि की निकासी पर भी रोक लगा रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *