बड़वानी(रेवा की पुकार) भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने दूसरे उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। बड़वानी शासकीय स्नातकोेत्तर महाविधालय में सहायक प्राध्यापक, इतिहास के पद पदस्थ डाॅ. सुमेरसिंह सोंलकी को पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। डाॅं. सुमेरसिंह सोंलकी प्रारम्भ से ही संघ की विचारधारा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में पहचाने जाते है। डाॅ. सोंलकी पूर्व सांसद मकनसिंह सोंलकी के भतीजे है। बड़वानी जिले के विकास खण्ड पाटी के ग्राम ठान के मूलताः निवासी है जो वर्तमान में बड़वानी ही निवास करते है। डाॅ. सुमेरसिंह सोंलकी ने कहा कि पार्टी ने मुझे राज्यसभा के लिए टिकट दिया इसके लिए संगठन का आभार मानते हुए कहा कि मां भारती की सेवा के लिए हमेशा तैयार हुॅ। राज्यसभा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद डाॅ. सोंलकी ने शासकीय सेवा से अपना त्याग-पत्र दे दिया। जैसे ही डाॅ. सुमेरसिंह के राज्यसभा उम्मीदवार बनाऐ जाने की जानकारी मिली वैसे ही स्वागत के लिए उनके चहतों को जमावड़ा सा लग गया। हर कोई उनका स्वागत करने के लिए आतुर दिखाई दिया। संभवता श्री सोंलकी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
