बर्खास्त छह मंत्रियों के विभागों का भी हुआ  बंटवारा

सत्ता को लेकर मध्य प्रदेश में जारी घमासान अब संवैधानिक व्यवस्थाओं व प्रक्रियाओं की जद में पहुंच गया है। करीब 22 कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफों के बाद कमलनाथ सरकार जहां गिरने की कगार पर है। इसीलिए भाजपा का पूरा जोर 16 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले सदन में शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) कराने पर है।राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमल नाथ की सलाह पर मंत्रि-परिषद के 6 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से मंत्रि-परिषद से पृथक कर दिया है। इन मंत्रियों के नाम इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी हैं।

बर्खास्त छह मंत्रियों के विभागों का भी हुआ  बंटवारा

विजयलक्ष्मी साधो को महिला बाल विकास

मंत्री गोविंद सिंह को खाद्य नागरिक आपूर्ति

बृजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन

 सुखदेव पांसे को श्रम

जीतू पटवारी को राजस्व

 कमलेश्वर पटेल को स्कूल

तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग मिला !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *