कोरोना वायरस से जंग के तहत पूरा देश लॉकडाउन है। लोगों घरों में कैद हैं तो मनोरंजन के लिए टीवी और इंटरनेट ही साधन हैं। अच्छी खबर है कि सरकार Ramayan और Mahabharat का एक बार फिर टीवी पर प्रसारण करने पर विचार रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रसार भारती इन दोनों लोकप्रिय धारावाहिकों के राइट्स को लेकर बात कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि Ramayan और Mahabharat का प्रसारण हुआ तो लोगों को समय आसानी से कट जाएगा। साथ ही नई पीढ़ी भी इनसे परिचित हो सकेगी। प्रसार भारती से सीईओ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।

प्रसार भारती से सीईओ शशि शेखर ने लिखा है, हां हम रामायण और महाभारत के फिर से प्रसारण को लेकर बात कर रहे हैं। इसलिए हमें उन पक्षों से बात करना होगी, जिनके पास इनके राइट्स हैं। बने रहिए। जल्द अपडेट देंगे।

पीएम मोदी से की जा रही यही मांग

लॉकडाउन के बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने रामायण और महाभारत दिखाने की मांग की है। इस बारे में कई लोगों ने पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वटी भी किए हैं। लोग याद दिला रहे हैं कि किस तरह रविवार के दिन जब रामायण का प्रसारण होता था, जो सड़कें सूनी हो जाती थीं। आज भी सड़कें वैसे ही सूनी हैं तो क्यों न रामायण का प्रसारण किया जाए।

एक यूजर ने किया है ऐसा ट्वीट

एक यूजर ने ऐसे ही एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना तथा प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए लिखा है कि टीवी पर रामानंद सागर की Ramayana और बीआर चोपड़ा की Mahabharata रोज दिखाए जाएं। दो एपिसोड रोज दिखाए जाएं। आइसोलेशन के दौरान ये दोनों सीरियल देखने के लिए लोग टीवी से चुम्बक की तरह चिपक जाएंगे।

इस समय जबकि देश में ज्यादातर लोग अपने घरों पर हैं तब मनोरंजन के लिए कई तरह के कार्यक्रमों की जरूरत महसूस की जा रही है। एक समय समाज में बेहद लोकप्रिय रहे इन दोनों धार्मिक धारावाहिकों के पुनः प्रसारण को उपयोगी माना जा रहा है। इसीलिए उन्हें टेलीकास्ट करने की कवायद शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *