इंदौर। ठंड बढ़ने के साथ शहर में फिर से कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। इंदौर जिले में पिछले तीन दिन में 37 नए कोविड संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को इंदौर में सात हजार मरीजों की जांच हुई, जिसमें 12 नए मरीज मिले। इन मरीजों में पांच मरीज दो परिवार के हैं, जो आपस में रिश्तेदार है। पिछले दिनों इनके परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ये लोग शामिल हुए और अब कोविड संक्रमित मिले। इनमें से चार संक्रमित सदस्य पीपल्याहाना स्थित मिलन हाइट्स के रहने वाले वहीं एक व्यक्ति राजेंद्र नगर का रहने वाला है। शुक्रवार को मिले कोविड संक्रमितों में अन्य तीन मरीज स्कीम नंबर 71 में रहने वाले एक परिवार के है। वही एक मरीज रुकमणि नगर का रहने वाला है। इसके अलावा एक मरीज फिलहाल मेदांता अस्पताल में अन्य उपचार के लिए भर्ती है जिसकी जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक अन्य मरीज भी संक्रमित मिला है। सीएमएचओ डा. बीएस सैत्या के मुताबिक शुक्रवार को मिले सभी 13 मरीज एसिंप्टोमेटिक है। उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें कोविड-19 सेंटर अथवा अन्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा। वर्तमान में जो भी कोविड संक्रमित मिल रहे हैं उनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे जा रहे हैं ताकि इस बात का पता चल सके कि इन्हें कोविड वायरस के किस वेरिएंट से संक्रमण हुआ।
कोरोना महामारी और टीकाकरण पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, अब तेलंगाना की यूनिवर्सिटी में मिले 30 मरीज
दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (बी.1.1.529) को ओमीक्रोन (Omicron) नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसका नामकरण करने के साथ ही इसे इसे वैरिएंट आफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। यानी Omicron अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट है। इसको लेकर भारत में भी चिंता बढ़ गई है। संभवतया आज स्पष्ट हो जाएगा कि दक्षिण अफ्रीका आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर भारत सरकार बैन लगाएगी या नहीं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना महामारी की ताजा स्थिति और टीकाकरण पर आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल शामिल हैं। पीएम मोदी की यह बैठक उस समय हो रही है जब देश में दो दिन में कोरोना के नए मामलों को लेकर दो बड़ी खबरें आईं। पहले कर्नाटक में मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर्स की पार्टी में 182 कोरोना पॉजिटिव निकले और अब तेलंगाना की महिंद्रा यूनिवर्सिटी में 30 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।
इन देशों ने लगाई दक्षिण अफ्रीका की फ्लाट्स पर रोक
इससे पहले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था। इसके साथ ही पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की चिंता फिर बढ़ गई है। देशों ने दक्षिणा से आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और इजरायल समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका, लेसेटो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजांबिक, नाबिया और इस्वातिनी के लिए उड़ानें बंद कर दी हैं। नीदरलैंड समेत और कई देश इसी तरह के उपाय करने पर विचार कर रहे हैं।
· कोरोना के इस वैरिएंट में बड़ी संख्या में उत्परिवर्तन (म्युटेशन्स) हैं, मतलब यह तेजी से फैलता है।
· इसमें मरीज के बार-बार संक्रमित होने का जोखिम अधिक रहता है।
· दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी प्रांतों में इस प्रकार के मामलों की संख्या बढ़ती दिख रही है।
- इस प्रकार के संक्रमण में पिछले उछाल की तुलना में तेज दरों पर पता चला है।
- इसके दौरान पाए जाने वाले लक्षण भी बहुत सामान्य हैं।
संकट में India’s tour of South Africa
दक्षिण अफ्रीका में Omicron के कारण लगातार बिगड़ते हालात के बीच भारतीय क्रिकेट टीम का दौरा भी संकट में नजर आ रहा है। भारतीय टीम को 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 टी20 खेलने के लिए दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका जाना है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यदि कोरोना महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर पाबंदियां लगाई जाती हैं तो टीम इंडिया का दौरा रद्द भी किया जा सकता है। यानी कोरोना महामारी एक बार फिर खेलों पर ग्रहण लगा सकती है।
