राजगढ़ । नेशनल हाइवे जयपुर-जबलपुर पर राजगढ़-ब्यावरा के बीच में ट्रक व कार की सीधी टक्कर हो ई। इस हादसे में कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भी़ड जमा हो गई थी। उधर हादसे के बाद मृतकाें के परिजनों को पहचान करने के लिए बुलाया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बाद कार में सवार होकर दो युवक राजगढ़ से ब्यावरा की और जा रहे थे। जबकि एक ट्रक ब्यावरा की तरफ से राजगढ़ के लिए आ रहा था। तब ही ब्यावरा के देहात थाने के अधीन आने वाले खुरी गांव के समीप टर्न पर कार व ट्रक की सीधी व जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक व्यक्ति राजगढ़ कोतवाली के गांव कल्लूखे़डा निवासी इकलेश सौंधिया व राहुल सौंधिया बताए गए है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की भी़ड जमा हो गई थी। आसपास के लोगों द्वारा युवकों की पहचान की गई है।
- मोड़ के चलते हुआ हादसा, ट्रक के नीचे आई कार
जिस स्थान पर यह भी़ स़डक हादसा हुआ है वहां पर माेड है। माे़ड के चलते ही यह सड़क हादसा होना बताया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मो़ड के कारण सामने से आ रहे ट्रक को कार नजर नहीं आई और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार का काफी हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया था। कार में सवार दोनों युवक आगे की सीट पर थे, जिसके चलते दोनों को बचाव का भी कोई मौका नहीं मिला ओर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
