Coronavirus. COVID-19. 3D Render

देश में कोरोना महामारी के नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन में आ गए हैं। समाचार एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीएम मोदी गुरुवार को एक बड़ी समीक्षा बैठक करके देश में ओमिक्रोन की स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें, देश में ओमिक्रोन मरीजों का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। यह वैरिएंट अब देश के 15 राज्यों में फैल चुका है। पीएम मोदी की यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब केंद्र ने राज्यों को अलर्ट पर रहने और संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। केंद्र की इस चिट्ठी में जरूरत के मुताबिक नाइट कर्फ्यू लगाने और शादी, पार्टी, अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या सीमित करने का बात कही गई है।

भारत में कब लगेगा बूस्टर डोज, पढ़िए एक्सपर्ट्स् की राय

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल के मुताबिक, ‘कोरोना संक्रमण हमेशा शुरुआती चरणों में हल्के लक्षणों के साथ आता है। हम देश में सामने आ रहे मामलों और पैटर्न में किसी भी बदलाव को बहुत सावधानी से देख रहे हैं। जहां तक बूस्टर डोज का सवाल है, स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में कहा है कि जरूरत और समय के आधार पर वैज्ञानिक निर्णय लिया जाएगा।’

वहीं आईएलबीएस दिल्ली के निदेशक डॉ. एस के सरीन का कहना है, बूस्टर डोज जरूरी है। जब आप किसी टीके की दो खुराकें लेते हैं तो आपका सुरक्षा स्तर, विशेष रूप से 3 से 6 महीने के बाद नीचे चला जाता है। तीसरी खुराक या बूस्टर हो तो गंभीर संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम हो जाती है।

राहुल गांधी ने पूछा- कब गेगा बूस्टर डोज

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से पूछा है कि देश में शेष आधी आबादी को कोरोना वैक्सीन कब लगेगी। साथ ही राहुल ने बूस्टर डोज लगाने की मांग भी की। बता दें, इसी तरह की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी की है। बकौल केजरीवाल, मैं केंद्र से दिल्ली में कोविड वैक्सीन बूस्टर खुराक की अनुमति देने की अपील करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार उभरते संकट से निपटने के लिए तैयार है और होम आइसोलेशन पर ध्यान केंद्रित करेगी क्योंकि ज्यादातर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं हो सकती है।

भारत में 15 राज्यों में ओमिक्रोन के 213 केस, दिल्ली टॉप पर

देश-दुनिया में ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि भारत में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई है। बड़ी बात यह भी है कि महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली में सबसे ज्यादा केस हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 213 में से 90 मरीज ठीक हो चुके हैं। नीचे देखिए पूरी लिस्ट। इस बीच, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भारत में ओमिक्रोन के केस फरवरी 2022 में पीक पर होंगे। यानि इसके बाद यह वैरिएंट भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा। तब तक लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। भीड़ से दूर रहें। मास्क जरूर लगाएं। शीरीरिक दूरी का पालन करें। बाहर से घर या ऑफिस में आएं तो सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें।

IIT कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल और IIT हैदराबाद के एम विद्यासागर के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति में फरवरी 2022 में होगी और एक दिन में 1.5 लाख से 1.8 लाख केस सामने आ सकते हैं।

इससे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने ब्रिटेन में ओमिक्रोन के मामलों के तेजी से प्रसार के बीच भारत में भी तैयारी करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ गुलेरिया ने कहा कि भारत को दुनिया भर में ताजा ओमिक्रोन उछाल की निगरानी करनी चाहिए और किसी भी घटना के लिए तैयार रहना चाहिए।

देश के 15 राज्यों में 213 केस, देखिए लिस्ट

·  दिल्ली: 57

·  महाराष्ट्र: 54

·  तेलंगाना : 24

·  कर्नाटक: 19

·  राजस्थान: 18

·  केरल: 15

·  गुजरात: 14

·  यूपी: 2

·  ओडिशा: 2

·  जम्मू: 3

·  चंडीगढ़: 1

·  आंध्र प्रदेश: 1

·  तमिलनाडु: 1

·  पश्चिम बंगाल: 1

·  लद्दाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *