खरगोन। स्थानीय पुलिस ने सोमवार देर रात उपद्रव के कुछ आरोपितों की खोजबीन में शहर के मुस्लिम क्षेत्रों में सर्चिंग की। जानकारी अनुसार रात को भी विरोध की स्थिति बनी। इसके बाद मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एकत्रित होकर मोहन टाकीज क्षेत्र पहुंची, जहां पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और बड़ी संख्या में महिलाएं रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंची।
