बड़वानी / पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार  दिनांक 09.07.2022 को राजपुर निवासी फरियादी प्रितमराज बडोले की शिकायत पर नर्मदा नव निर्माण एनजीओ से जुडे व्यक्तियों के विरूद्ध थाना बडवानी पर धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया था, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दिपक कुमार शुक्ला के द्वारा एस0डी0ओ0पी0 बडवानी रूपरेखा यादव के नेतृत्व में तत्काल एस0आय0टी0 का गठन किया जाकर, प्रकरण में त्वरित कार्यवाही एवं जॉच हेतु निर्देषित किया गया। इस तारतम्य में गठित टीम के द्वारा प्रथम सूचना पत्र में उल्लेखित नर्मदा नव निर्माण से सम्बन्धित खातो की तस्दीक एवं ट्रस्ट की जानकारी हेतु दिनांक 15.07.2022 को टीम के द्वारा मुम्बई सहित नंदुरबार, धाडगॉव महाराष्ट्र पहुॅचकर जानकारी प्राप्त की गयी ।

          एस0आय0टी0 टीम के सदस्य निरीक्षक एन0एस0 रंधावा के द्वारा मुम्बई में चेरिटी कमिश्‍नर आफिस से ट्रस्ट के रजिस्ट्रेषन से सम्बन्धित  जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त कर बैंक खातो से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गयी । इसी प्रकार टीम के उप निरीक्षक संतोष सॉवले के द्वारा नंदुरबार एवं धाडगॉव से ट्रस्ट से सम्बन्धित बैंक खातो की जानकारी प्राप्त की गयी । दिनांक 16.07.2022 को थाना प्रभारी बडवानी एस0एस0 रघुवंशी के द्वारा ट्रस्ट के बड़वानी स्थित कार्यालय में जाकर, सूचना पत्र तामिल कराया जाकर, ट्रस्ट से सम्बन्धित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया।

         प्रकरण में वित्तीय विषेशज्ञ से राय ली जाकर, समीक्षा उपरान्त आये साक्ष्य अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *