बड़वानी /  राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने रविवार अपने निज निवास बड़वानी पर बेजुबान पक्षियों के लिए जल-पात्र रखें।

सांसद डॉ. सोलंकी ने बताया कि

गर्मियों में प्यासे कंठ को तर करने के लिए प्याऊ तो कई लोग लगाते है,लेकिन मूक पक्षियों की कोई सुध नही लेता।

प्राकृतिक वातावरण का संतुलन बनाये रखने हेतु वन्यजीवों का होना भी अति आवश्यक है,इसलिए बेजुबान पक्षियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, धर्म है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आव्हान किया कि गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। हर वर्ष ना जाने कितने ही बेजुबान पंछी इस भयानक गर्मी में पानी ना मिलने से दम तोड़ देते है।

यदि आप अपने घर के किसी टूटे-फूटे बर्तन में पक्षियों लिए पानी और अनाज रखोगे तो इस भयानक गर्मी में भोजन और पानी की तलाश में पंछियों को भटकना नही पड़ेगा याद रखें कोई भी पुण्य कार्य कभी भी व्यर्थ नही जाता पक्षियों का यू प्यासा रहना हमारे लिए अशुभ है। इस संसार के लिए भी और समूचे पर्यावरण के लिए भी इनकी पुकार को सुने और इनके लिए जल पात्र अपने घर की छतों पर रखे जिससे यह प्यासे ना रहे इन्हें जीवन मिले संरक्षण मिले क्योंकि पंछी पर्यावरण को जीवंतता देते है यह चहचाहते है तो जिंदगियां खिलखिला उठती है प्रकति के बदलाव का सूचक यह जीव सभी मायने में हमे जीवन को जीना सिखाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *