बड़वानी / शुक्रवार को एसपी श्री पुनीत गेहलोद के व्दारा क्राईम मीटिंग ली गई। जिसमे जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक मे वर्ष 2023 के पूर्व के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने, आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए समस्त थानों पर संपूर्ण तैयारियां करने, अवैध शराब, सट्टा-जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

थाना अंजड़, ठीकरी, राजपुर क्षेत्र में हो रही पानी की मोटर की चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु डीएसपी स्तर पर टीम गठित करने के निर्देशो के साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए जिले की अनेक पुल-पुलिया पर बारिश का पानी आने संभावित दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस को अलर्ट रहने,जनता से प्रभावी संवाद स्थापित कर सायकाल के दौरान प्रभावी पैदल गस्त नियमित रूप से करने और सी एम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने कर्तव्य में लापरवाही बरतने, जनता को प्रताड़ित करने, भ्रष्टाचार संबंधी संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने वाले कर्मचारी/अधिकारियों केविरुद्ध सख्त रवैया अपनाकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने संबंधी निर्देश दिए गए।

बड़वानी पुलिस द्वारा नवाचार की शुरुआत करते हुए जून माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानो की रैंकिंग जारी की गई जिसमें थाना सिलावद द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक, श्री पुनीत गेहलोद द्वारा थाना प्रभारी सिलावद उपनिरीक्षक श्री वीर बहादुर सिंह को पुरस्कृत किया गया l क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरडी प्रजापति, एसडीओपी बड़वानी, श्रीमती रूपरेखा यादव, एसडीओपी राजपूर, श्री रोहित अलावा, एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान, डीएसपी अजाक श्री कुंदन मंडलोई, डीएसपी महिला सुरक्षा, श्री महेश सुमैया जिले के समस्त थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारी व ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहा l
