भोपाल / कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं । चुनाव में किसे मैदान पर उतारा जाएगा उनके चेहरों पर मोहर लगनी लगभग शुरू हो गई है। कमलनाथ इस बार चुनाव में कोई चूक नहीं चाहते इसलिए तीन बार चुनाव में जनता से मुंह की खाने वाले नेताओं को टिकट देने से भी किनारा किया जाएगा। कांग्रेस इस बार लगातार तीन बार से चुनाव हार रहे नेताओं को टिकट नहीं देगी। कमलनाथ ने ऐसे नेताओं को साफ शब्दों में ना कह दिया है। कमलनाथ ने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले करीब 100 नेताओं पर भरोसा जाते हैं। उन्होंने इन सभी को अपने क्षेत्र में जाने और चुनावी समर की तैयारी में जुट जाने को कहा है कांग्रेस कई सिटिंग एमएलए को भी घर बैठा सकती है सर्वे में उनकी स्थिति क्षेत्र से खराब रही है। ऐसे नेताओं को फिलहाल कमलनाथ ने चुनाव टिकट देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
इन नेताओं पर जताया भरोसा
अतिविश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं को हरी झंडी दी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं। रामनिवास रावत विजयपुर, बाबूलाल जंडेल श्योपुर, राकेश मावा मुरैना, डॉ. गोविंद सिंह लाहार, हेमंत कटारे अटेर, मेवालाल जाटव गोहद, प्रवीण पाठक ग्वालियर दक्षिण, सतीश सिकरवार ग्वालियर पश्चिम, सुरेश राजे डबरा, घनश्याम सिंह संवदा, लाखनसिंह यादव भितरवार, केपी सिंह पिछोर, लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा, जयवर्धन सिंह राघौगढ़, गोपाल सिंह डग्गी राजा चंदरी, राजकुमार धनौरा सुरखी, कमलेश साहू रहली, किरण अहिरवार जतारा, नीतेंद्र सिंह राठौर पृथ्वीपुर, बादवेंद्र सिंह टीकमगढ़, सुनील जैन सागर, (विंध्य बुलेटिन डॉट कॉम)विक्रम सिंह नातीराजा, राजनगर, आलोक चतुर्वेदी छतरपुर, मुकेश नायक पवई, रक्षपाल सिंह यादव बड़ामलहरा, अजय टंडन दमोह संजय यादव बरगी, लखन घनपौरिया जबलपुर पूर्व, तरुण भानोट जबलपुर पश्चिम, ओंकार मरकाम डिंडोरी, अर्जुन सिंह बरघाट, कमलेश शाह अमरवाड़ा, सुखदेव पास मुलताई, निलय डागा बैतूल, सम्राट सिंह सरसवार बालाघाट, रजनीश पटेरिया निवाडी, मंजुल त्रिपाठी रामपुर बघेलान, विजय राघवेंद्र सिंह बड़वारा, भूपेंद्र मरावी शहपुरा, संजय उनके बैहर, हिना कांवरे लांजी, अनुभा मुंजारे परसवाड़ा, टामलाल सहारे कटंगी, लोमहर्ष बिसेन, रजनीश सिंह केवलारी, योगेंद्र सिंह बाबा लखनादौन, एनपी प्रजापति गोटेगांव, संजय शर्मा तेंदूखेड़ा, सुनीता पटेल गाडरवारा, सुनील उड़के जुन्नारदेव, अभिजीत शाह टिमरनी, देवेंद्र पटेल उदयपुरा,(vindhyabulletin.com)एडवोकेट अबनी हरदा, सुखराम साल्वे हरसूद, रूपाली बहुले पंधाना, निशंक जैन बासीया, शशांक भार्गव विदिशा, आरिफ मसूद भोपाल मध्य पीसी शर्मा दक्षिण-पश्चिम प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर कुणाल चौधरी कालापीपल, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ, सचिन यादव कसरावद चन्द्रभागा किराड़े पानसेमल, डॉ. विजयलक्ष्मी साधो महेश्वर, बाला बच्चन राजपुर, हर्ष गहलोत सैलाना, मनोज भाबी आमला, विनय सक्सेना जबलपुर उत्तर, विशाल पटेल देपालपुर, संजय शुक्ला इंदौर एक जीतू पटवारी राऊ, दिलीप गुर्जर नागदा, महेश परमार तराना, रामलाल मालवीय पटिया, विक्रांत भूरिया झाबुआ, हनी बघेल कुक्षी, डॉ. हीरालाल अलावा मनावर उमंग सिंगार गंधवानी, महेश पटेल अलीराजपुर, बाल सिंह मेड़ा पेटलावद, प्रभा सिंह घार, सुखराम धरमपुरी, बाल सिंह थांदला, लक्ष्मण डिंडोरी रतलाम ग्रामीण, झूमा सोलंकी भीकनगांव, राजवीर सिंह बघेल हाटपीपल्या इसके अलावा भाजपा से कांग्रेस में आए कई नेताओं को भी टिकट देने का कांग्रेस विचार कर रही है। भाजपा सहित कुछ अन्य दलों के नेताओं के कांग्रेस में आने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस ने कुछ सीटों को होल्ड कर रखा है।
