बडवानी / पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिले के सभी थाना प्रभारीयों को आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते एंव आचार संहिता के चलते अवैध रूप से शराब बैचने एवं बनाने वालो के विरुध्द कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे पुलिस अधीक्षक बडवानी के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना सिलावद पुलिस के व्दारा अवैध रूप से शराब बेचने वालो के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनाँक 04.04.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धमोड़ी स्कूल फल्या में फुलसिंग नामक व्यक्ति ने अपने घर के पास आंगन के शौचालय में भारी मात्रा में अवैध शराब इकट्ठा कर बेचने के लिए रखी है बाद मुझ उनि. जानी चारेल थाना प्रभारी सिलावद द्वारा टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी जाकर आरोपी फुलसिंग पिता चमारिया डुडवे जाति भिलाला उम्र 46 वर्ष नि.स्कुल फल्या धमोड़ी के घर के आंगन में बने शौचालय की तलाशी ली जाकर घटनास्थल से 12 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 132 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब कुल किमती 40040 रूपये की जप्ती की गई । आरोपी फुलसिंग पिता चमारिया डुडवे जाति भिलाला उम्र 46 वर्ष नि.स्कुल फल्या धमोड़ी के विरुध्द थाना सिलावद पर अपराध क्र. 94/2024 धाराः- 34(2) आब. एक्ट के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी फुलसिंग को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय बडवानी पेश किया गया ।
विशेष भूमिकाः– उनि जानी चारेल थाना प्रभारी सिलावद , का.सउनि. कृष्ण कुमार आर्य , प्रआर 251 प्रवीण चौहान, आर 88 जगन माली, आर. 566 ज्ञानेश्वर तायड़े का योगदान सराहनीय रहा है ।
