बड़वानी / रविवार को क्षेत्रिय सासंद गजेन्द्रसिंह पटेल ने जिला चिकित्सालय परिषर में छोटे बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर पल्स् पोलियों अभियान का शुभारंभ किया। विश्व के अधिकतम देशों से पोलियों की बीमारी खत्म हो चुकी हैं किन्तु कुछ देशों में अभी भी पोलियों के प्रकरण पाए जा रहे हैं। जो हमारे लिए भी चिन्ता और खतरे का विषय हैं जिसके लिए एक दिन से पॉच वर्ष तक के बच्चों में पोलियों के विरूद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना बहुत जरूरी हैं। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्री य पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। साथ ही पेतृक ग्राम पान्या में पहुँचकर कुल देवता का सहपरिवार पूजन किया। प्रभु से क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों व परिवारजनों द्वारा सासंद पटेल का पुन: विजयश्री होने पर फलों के द्वारा तुलादान किया गया। तत्पश्चात् ठीकरी पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य् तिथी पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष मिथुन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान, मंडल अध्यक्ष कल्याण सोलंकी, कुलदीप सिंह गोड, वंदना राठौड़, सुमित जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।
