बड़वानी  / वैष्णवी विद्या विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र की जयन्ती के उपलक्ष्य में खेल दिवस का आयोजन हुआ। इस आयोजन में विद्यालय की कुमारी नम्रता दिलीप यादव ने सर्वप्रथम मेजर ध्यानचन्द्र के चित्र पर माल्याअर्पण कर दीप प्रज्जवलित कर मेजर ध्यानचन्द्र जी को स्मरण किया।

इस दौरान हाॅकी के मझे हुए खिलाड़ी एवं विद्यालय खेल षिक्षक शुभम दुबे ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। प्राचार्य सतीष कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अपने विद्यार्थी जीवन में मेजर ध्यानचन्द्र जी से एक बार मिलने का अवसर भी प्राप्त हुआ। उस समय प्राचार्य जी उज्जैन में षिक्षा प्राप्त कर रहे थे, मेजर ध्यानचन्द्र जी ने आलंपिक में देष लिए हाॅकी में सर्ण पदक जीत कर भारत का सम्मान भी बढ़ाया था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *