बड़वानी / शहर के राजकुमार खण्डेलवाल स्मृति हायर सेकण्डरी स्कूल मे धूमधाम के साथ श्री गणेश जी की स्थापना की गई। स्थानीय दशहरा मैदान से सभी विधार्थी एंव शिक्षक पारंपरिक मराठी वेशभूषा मे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारो के साथ श्री गणेश को झूमते-गाते अपने स्कूल पर लेकर आए। पूरे विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर श्री गणेश जी को विराजित किया। प्राचार्य माधव खण्डेलवाल ने बताया कि गणेश जी की स्थापना का यह 32 वाॅ वर्ष है तथा प्रति वर्ष विधालयीन परिवार के साथ यह 10 दिवसीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
