बड़वानी  / आज दिनांक 21 जून 2025 को राजकुमार खंडेलवाल स्मृति हायर सेकेण्डरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती की वंदना से हुई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियाँ सिखाईं। सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी प्राणायाम आदि प्रमुख योगाभ्यासों को सम्मिलित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य माधव खंडेलवाल ने अपने संबोधन में योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *