बडवानी / माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में वैष्णवी विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल बडवानी हिंदी माध्यम की कक्षा 12 वीं कॉमर्स की छात्रा कु आरती संजय गुप्ता ने 94.6% अंक प्राप्त कर बड़वानी जिले की कॉमर्स विषय की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आरती गुप्ता के इस परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय की संचालक आरती हल्दीवाल,आनंद हल्दीवाल,प्राचार्य सतीश कुमार,उप प्राचार्य हंसा शुक्ला,विषय शिक्षक राहुल गिरवाल,मोहित सोलंकी, विद्यालय के एकेडमिक सलाहकार अनिल जोशी ने बधाई दी।
