बड़वानी। रक्तदान स्वच्छता एवं बेटी बचाओ के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली साकार नवशक्ति सेवा संस्था बड़वानी के द्वारा समय–समय पर जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है फल स्वरूप कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता लाने के लिए सरकार के द्वारा एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एंजेल डांस क्लास पर साकार नवशक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महोदय श्रीमती निशा गुप्ता एवं सुनीता शुक्ला को आमंत्रित किया गया था।

जिसमें निशा गुप्ता के द्वारा कोरोनावायरस से लड़ने में महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों से बेहतर होती है ऐसे कई उदाहरण देकर महिलाओं को अपनी महत्ता के बारे में बताया।

श्रीमती सुनीता शुक्ला व कु. दीपिका सोनी ने महिलाओं को अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए प्रमुख रूप से सुझाव दिए हैं, वही संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. राहुल कुशवाह द्वारा धामनोद में अपने क्लिनिक से कोरोना वायरस से बचने के लिए जन–जन को निःशुल्क होम्योपैथी दवाई आर्सेनिक एल्बम 30 भी वितरित की जा रही है।

श्रीमती शैली सोलंकी के द्वारा साकार नवशक्ति सेवा संस्था का प्रण उद्देश्य भी बताया गया जिसमें हमेशा से यह संकल्प रहा है कि एक बहन हमारे जीवन का कुल का देश का गौरव है एक बेटी भगवान का सबसे बड़ा वरदान होती है क्योंकि बेटी ही इस धरती पर मां का रूप लेती है, बहन का रूप होती है, इसलिए नारी शक्ति का सम्मान हर रूप में जरूरी होता है और नारी का सम्मान ही हमारे देश का सम्मान है। संस्था के द्वारा समय–समय पर भ्रूण हत्या को रोकने के लिए एवं बेटी बचाओ की जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की जाती है। एंजल डांस क्लास की मीनाक्षी गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नारी शक्ति को नृत्य भी करवाया और केक काट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *