बड़वानी / रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि वर्ष का जून माह जो कि रोटरी के कार्यकाल का अंतिम माह होता है ,रोटरी का वार्षिक कार्यकाल माह 1 जुलाई से 30 जून तक होता है ,और पूरे विश्व में रोटरी जगत में जून माह को फेलोशिप माह के रूप में मनाया जाता है ,ये मित्रता,अपनी रुचि,और उन संबंधों का उत्सव है जो विभिन्न क्षेत्र के, संस्कृतियों,व्यवसाय,सामाजिक कार्यों और देश विदेश के रोटेरियंस को एक सूत्र में बांध कर रखता है ,इस फेलोशिप से हमारा आपसी सौहाद्र,मित्रता,व्यवसाय,संपर्क , बढ़ता है और यह आपसी संबंध सद्भावना को सुदृढ़ करता है और यह एक उत्सव हो जाता है उसी कड़ी में उसी थीम पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के परिवार सदस्यों द्वारा एक दिवसीय मनोरंजन और सेवा कार्य से भरपूर सद्भावना और मैत्री यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें क्लब सदस्य धार जिले के खलघाट के निकट रिजॉर्ट पर पहुंचे जहां क्लब सदस्यों और परिवार ने भरपूर मनोरंजन करते हुए पुल पार्टी,वाटर गेम,मनोरंजन के गेम,बौद्धिक गेम,साथ ही बचपन में जो खेल हम खेला करते थे वो भी खेल कर सपरिवार भरपूर मनोरंजन किया ,साथ ही रोटरी परिवार सदस्यों द्वारा बड़वानी के निकट ही करी ग्राम की मजदूर और पिछड़ी बस्ती में कचौरी पोहा का स्वल्पाहार प्रदान किया ,रोटरी क्लब का सदस्य सामाजिक जीवन में लोगो से जुड़े सामाजिक सेवा के और शैक्षणिक,चिकित्सा आदि के क्षेत्र में काम करता है तो अपने परिवार को भी समय देता है और हर कार्य को अपने दिल से अंजाम देता है ।
इस यात्रा में रोटेरियन सचिन पंडित, रोटेरियन डॉक्टर अर्पित लाड़,रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय,रोटेरियन अबू तलीब रौनक,रोटेरियन अंकुर पाटोदी,रोटेरियन बुरहानी रिज़वी, रोटेरियन अलि असगर रिज़वी,रोटेरियन अलि बिरला और रोटरी दम्पति और बच्चे शामिल हुए और सभी ने इस मनोरंजक सद्भावना यात्रा का आनंद लेते हुए खुशी जाहिर की यात्रा की समाप्ति पर रीजनल कॉर्डिनेटर रोटेरियन अर्पित लाड़ ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया ।
