बड़वानी / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन हवालात के तहत अधिक से अधिक फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बबर एवं एसडीओपी श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंट एवं एक गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया। इस दौरान वर्ष 2022 के बहुचर्चित रामनवमी दंगा कांड के एक फरार वारंटी सहित दो वारंटियों को दबोचा ।
रामनवमी दंगा कांड के फरार वारंटी की गिरफ्तारी
पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक 180/22 धारा 436, 146 भादवि एवं अपराध क्रमांक 181/23 धारा 25(1)(A), 25(1-AA) आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी फिरदौस उर्फ फिरोज पिता सलीम मंसूरी, निवासी मंसूरी जमात खाने वाली गली, देवझिरी रोड, सेंधवा को थाना जैतापुर क्षेत्र के डोंगरगांव (जिला खरगोन) से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दंगा भड़काने एवं आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना एवं पुलिस की घेराबंदी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने अपराध क्रमांक 450/22 धारा 294, 323, 506, 325 भादवि के प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थाई वारंटी जेयसिंग पिता तेरासिंग बामनिया, निवासी नया बस स्टैंड, पानी की टंकी के पास, सेंधवा को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने तलाश कर गिरफ्तार किया।
दोनों वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक श्री संतोष पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक श्री कैलाश चौहान, प्रधान आरक्षक श्री इंसराम चौहान, आरक्षक श्री रेवाराम अछाले एवं आरक्षक श्री विशाल पाटिल की सराहनीय एवं मुस्तैद भूमिका रही।
