बड़वानी / शहर के राजकुमार खंडेलवाल स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़वानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित स्टूडेंट काउंसिल 2026 का भव्य अलंकरण एवं शपथ ग्रहण (Investiture Ceremony) समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री माधव खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं स्लैश पहनाकर उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके पश्चात सभी छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के अनुशासन, सम्मान एवं गौरव को बनाए रखने, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने तथा सेवा, नेतृत्व, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करने की शपथ ली।
इस अवसर पर घोषित स्टूडेंट काउंसिल 2026 के पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
Head Boy – Bhavesh Yadav
Head Girl – Avishi Mayriya
Vice Captain (Boy) – Raditiya Singh Rathore
Vice Captain (Girl) – Vaishnavi Jain
Discipline Incharge (Boy) – Veersingh Chouhan
Discipline Incharge (Girl) – Shifa Fatima Khan
Cultural Incharge (Boy) – Daksh Kushwah
Cultural Incharge (Girl) – Krishna Bhawsar
Sports Incharge (Boy) – Atharv Rathod
Sports Incharge (Girl) – Aayushi Sen
Environment Incharge (Boy) – Goutam Makwana
Environment Incharge (Girl) – Ekta Bhatt
अपने प्रेरक संबोधन में प्राचार्य श्री माधव खंडेलवाल ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय की नेतृत्व परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन है। उन्होंने सभी छात्र पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने आचरण एवं कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट एवं उत्साह से गूंज उठा।
