मेणीमाता(बड़वानी) मां त्रिवेणी मित्र मंडल के तत्वधान  में श्री गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान रात्रि में प्रतिदिन गरबा रास प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें प्रतिदिन 3 अलग-अलग टीमें भाग ले रही है। 24 सितम्बर 2026 को फाइनल गरबा रास कार्यक्रम होगा जिसमें प्रतिदिन चयनित के अनुसार 10 टीम भाग लेगी। मंडल कार्यकर्ता कैलाश अलावे ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 15000 हजार व्दितिय पुरस्कार 7777 व तृतीय पुरस्कार 4444 रुपए रखा गया है । इस आयोजन को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीण जन पहुंच रहे है ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *