बड़वानी/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब घुटने एवं कुल्हे के जोड़ो का प्रत्यारोपण जोड़ बदलना के आपरेशन शहर के महामृत्युंजय हास्पिटल में निःशुल्क किए जा रहे है। हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. महेश अग्रवाल ने बताया कि यदि निम्न लक्ष्ण परिलक्षित होते है तो परामर्श अवश्य करें । जैसे घुटनों एवं कुल्हे के जोड़ो का दर्द, सीढ़ी चढ़ने व उतरने में दर्द, घुटनों के जोड़ में सुजन,पालकी लगाकर बैठने में तकलीफ, घुटनों का टेढापन व चलने एवं खड़े रहने में परेशानी, रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर का इलाज की हॉस्पिटल में उचित व्यवस्था है। बाल अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल ने बताया कि हास्पिटल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत बच्चों में हड्डी संबंधित निःशुल्क आपरेशन की व्यवस्था है। बच्चों में यदि नसों एवं मांसपेशियों की बीमारी, फलेट फूट, हड्डियों की कमजोरी, कुल्हे की हड्डी की बीमारी, टीगर,थम्ब,अंगुठे का अकड़ना, पैरों का टेड़ापन, एक या अधिक अंगुलियों का जुड़ा होना, हाथ व जन्म से गर्दन का टेड़ापन हाथ का लकवा, रीढ़ की हड्डी की विकृति जैाी समस्या है तो हास्पिटल में आकर परामर्श किया जा सकता है। असुविधा न हो इसके लिए महामृत्युंजय हास्पिटल बड़वानी फोन नम्बर 9893474398,7000433343 एवं 9752955100 पर सम्पर्क किया जाकर पूर्व अपॉयमेंट ले सकते है।
