बड़वानी / थाना बड़वानी पुलिस व्दारा अवैध जुआं, सट्टा, एवं शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, हाल ही में बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री निमिष अग्रवाल द्वारा थाना बड़वानी के थाना प्रभारी टी.आई.श्री राजेश यादव को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिस पर थाना प्रभारी श्री राजेश यादव ने पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन एंव अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत, एसडीओपी सुश्री रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में उनि राजीवसिंह औशाल उनि विजय रावत, उनि नेपालसिह चौहान, सउनि आर.के. लौवंशी, प्रआर.शिवराम चौहान ,आर.हिन्दुसिंह भिण्डे आर. बलवीर. आर 91 अंतरसिह की टीम गठित की गई टीम में डॉयल 100 के कर्मचारीयों को भी नाकाबंदी करने हेतु बताया तथा दोनों टीम द्वारा रात्रि में गश्त के दौरान सूचना संकलन एकत्रित किया जब टीम को सूचना मिली की ग्राम सजवानी तरफ से एक मारुति वेन मे अवैध रुप से शराब भरकर बड़वानी तरफ आ रहे है सूचना मिलने पर टीम व्दारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए माउण्ट स्कुल के पास के पास नाकाबन्दी शुरु की तो एक मारुति वेन का चालक एंव उसका एक साथी अपनी वेन को रोड किनारे खड़ी कर पुलिस को देखकर भागने लगे जिनको टीम व्दारा कुछ दूरी पर पकड लिया गया जब मारूती वेन क्रमांक एम पी 09 बी सी 4320 को चेक किया तो उसके अन्दर 10 पेटी माउन्ट कम्पनी की बियर कुल 240 नग बियर तथा टीम व्दारा वेन के अन्दर बारीकी से चेक करते ड्रायवर साईड की सीट के निचे एक 12 बोर देशी कट्टा मिला तथा पकडे गये दो व्यक्तियों से नाम पता पुछते (1) राजाराम पिता गुलसिंह भीलाला उम्र 20 साल नि.ढाबाबावडी (2)तिलकसिंह पिता छतरसिंह पटेल भीलाला उम्र 19 साल नि.ग्राम छापरी बयडापुरा के होना बताये ।तथा देशी कट्टे के बारे में पुछते आरोपी तिलकसिंह ने स्वंय का कट्टा होना बताया तथा पुछताछ में बताया की रात्रि में अवैध शराब परिवहन करते है तो कट्टा पास मे रखना पड़ता है कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है बाद पुलिस ने मौके पर एक मारुति वेन तथा 10 पैटी बियर माउन्ट कम्पनी की तथा एक देशी कट्टा 12 बोर जप्त कर एंव आरोपीयो को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो को आज न्यायालय बडवानी जुडिशियल फार्म तैयार कर पेश किया जावेगा । थाना प्रभारी टीआई श्री राजेश यादव ने बताया कि अवैध जुंआ, सट्टा, शराब के खिलाफ बड़वानी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *