बड़वानी / कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के निर्देशन में चल रहे अपना कार्यालय, अपना घर अभियान की सतत समीक्षा एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे कार्यालय परिसर स्वच्छ एवं प्रदुषर्ण मुक्त बने रहे ।  गुरूवार को कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में संचालित कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंशु जावला ने जिला कोषालय से 5 सौ रूपये का अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की है।

        डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंशु जावला ने निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय के बाहर चाय के खाली कप एवं पान के पीक के निशान पाये जाने पर जहाॅ जिला कोषालय अधिकारी  रविन्द्र शर्मा को बुलाकर 5 सौ रूपये अर्थदण्ड आरोपित करने की सूचना दी, वहीं चेताया कि अगली बार गंदगी पाये जाने पर जुर्माना की राशि दुगनी हो जायेगी । इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी द्वारा यह बताने पर कि उक्त गंदगी उनके कार्यालय के कर्मियों द्वारा नहीं की गई है । इस पर सुश्री जावला ने बताया कि कार्यालय परिसर के आसपास साफ-सफाई रखवाने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की है। इसलिये वे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करवाये । जिससे कोई दूसरा व्यक्ति कार्यालय परिसर में गंदगी न फैलाने पाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *