महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता की समाधि स्थल राजघाट जाने के साथ दिन की शुरुआत करेंगे. वहीं कांग्रेस नेता देशभर में ‘पदयात्रा’ निकालेंगे. पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी महात्मा गांधी की जयंती पर दिल्ली में निकाली जाने वाली एक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी. साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में, जबकि राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे.
