नई दिल्ली। मोदी सरकार की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए 10 दिन का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस केंद्र सरकार को आर्थिक मंदी, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगी। राष्ट्रव्यापी इस विरोध प्रदर्शन को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सके इसके लिए कांग्रेस विपक्षी दलों से भी सहयोग की उम्मीद कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लेकर 4 नवंबर को सभी विपक्षी दलों की की बैठक बुलाई है, जिसमें 10 दिन चलने वाले इस प्रदर्शन में सहयोग देने की अपील की जाएगी। बता दें कि मोदी सरकार को घेरने के लिए पहली बार कांग्रेस इतने बड़े स्तर पर लगातार 10 दिन विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।
कांग्रेस एनडीए सरकार को प्रपोज्ड रीजनल कॉम्प्रीहेन्सिव इकॉनोमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को लेकर भी घेरने की कोशिश करेगी। विपक्ष अगर पूरी तरह से कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में सहयोग देने को तैयार हो जाता है तो इससे मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
मोदी सरकार पर हमलावर रही है कांग्रेस
पिछले कुछ वक्त में कांग्रेस मोदी सरकार पर जमकर हमलावर रही है। देश में आर्थिक मंदी की आहट के बीच इस मुद्दे पर कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर कई बार हमला किया है। इसके साथ ही मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ी बेरोजगारी पर भी कांग्रेस नेता लगातार हमलावर रहे हैं।
