बडवानी / विगत रात्रि में संपन्न हुवे कथक नृत्य समारोह की प्रशंसा करते हुवे सभी अतिथियो ने कहा बालिकाओं का कथक नृत्य अदभुत था,केवल पांच दिनों की कार्यशाला में सिख कर सुंदर नृत्य से बालिकाओं ने दर्शकों के मन को मोह लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने व्यस्त कार्यक्रम होने से मोबाइल से अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के विशेष अथिति के रूप में पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल,विधायक राजन मंडलोई,पुलिस अधीक्षक पदम् विलोचन शुक्ल, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, मधुबन ग्रुप के अवधेश दवे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो,जिला मंत्री द्वय रवि कुलकर्णी,अमित शर्मा ,जिला पंचायत सदस्य करण सिंह दरबार,डॉ रश्मि पाटीदार ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से कथक नृत्य का भव्य शुभारंभ किया।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार गौरी देशमुख एवं उनकी शिष्याओं का शिल्ड भेंट कर सम्मान किया गया।
साथ ही कक्षा 12 वो तथा कक्षा 10 वो बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में स्थान बनाने वाली बालिका ओमामा मंसूरी तथा महक गोले का सम्मान भी अतिथियों द्वारा मंच पर किया गया।
इसके बाद नन्ही नहीं बालिकाओं द्वारा जब मंच पर पहली प्रस्तुति प्रारंभ की तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा,हर कोई बोल उठा वाह क्या नृत्य किया है, केवल पांच दिनों की कार्यशाला में गोरी देशमुख ने अपने प्रशिक्षण से जैसे उनके पैरों में जान डाल दी हो। कथक कला केंद्र खरगोन की बालिकाओं द्वारा नर्मदा अष्टक पर सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
गोरी देशमुख द्वारा क्लासिकल तराना पर अपनी दो प्रस्तुति दी,जिसमें उपस्थित सभी कला प्रेमियों द्वारा सराहना की गई। अंत में समर कैंप में भाग लेने वाली बालिकाओं को जनजातीय कार्य विभाग एवं स्पीक मैके संस्था द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
इस समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के अतिरिक्त बालिकाओं के परिवारजन ,के साथ विशेष रूप से कलाप्रेमी
प्राचार्य एम एम खान,सतीश कुमार,डॉ एस एन दुबे,डॉ रचना वर्मा,प्रोफेसर धीरज वर्मा,नीना जैन,सामाजिक कार्यकर्ता जया जोशी,आशा कुमरावत,शिक्षक सुनीता शुक्ला,हेमलता तिवारी,रेखा सोनी ,स्पीक मैके के अध्यक्ष जितेंद्र जैन,उपाध्यक्ष सचिन शर्मा,संरक्षक गुरमीत सिंह गांधी,सचिव रघुवीर सोलंकी,प्रकाश गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्पीक मैके के कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी एवं खरगोन की देशमुख बहनों द्वारा किया गया।
