बडवानी / भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक कला को समर्पित संस्था स्पीक मैके एवं जन जातीय कार्य विभाग जिला बड़वानी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय कथक  नृत्य कलाकार गौरी देशमुख के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला 21 अप्रैल   को समापन हुव्वा।

मुख्य समारोह स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बडवानी के सभागृह में मुख्य कार्यक्रम कथक नृत्य समारोह 22अप्रैल को साय 7 बजे से आयोजित किया गया है,जिसमें अंतराष्ट्रीय कथक नृत्य कलाकार गौरी देशमुख एवं उनकी शिष्याओं द्वारा कथक नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी,साथ ही समर कैंप में शामिल बालिकाओं की भी प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा की जाएगी।

स्पीक मैके के जिला संयोजक अनिल जोशी एवं अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने  बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 12 वो बोर्ड की मेरिट सूची की छात्रा ओमामां मंसूरी तथा कक्षा 10 वो की छात्रा महक गोले का भी सम्मान किया जाएगा। संस्था के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने सभी संगीत प्रेमी सुधी श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *