बड़वानी / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री महेश सुनैय्या के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा वार्ड नंबर 01 में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
इस दौरान बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में सरल एवं संवेदनशील तरीके से जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत विश्वसनीय व्यक्ति अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त छात्रावास की बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अज्ञात कॉल/लिंक से सतर्क रहने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार के अत्याचार की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने वाली बालिकाओं को तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
इस जन-जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना एवं समाज में अपराधों की रोकथाम हेतु सकारात्मक माहौल तैयार करना है।
पुलिस का संदेश:-
बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण का निर्माण हो सके।
