बड़वानी / लायन महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लायंस क्लब बड़वानी सिटी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान मे स्थानीय जिला अस्पताल में लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के साथ साथ खरगोन व आलीराजपुर जिले से कुल 41 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे।
लायन के टी मंडलोई ने बताया कि शिविर में कुल 41 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ ऋषिकेश और डॉ निरव पटेल और बलराम सिंह के साथ केम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने किया। इस नेत्र शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी चोइथराम अस्पताल द्वारा ही की गई। वार्ड बाय सुधीर सोनाने ने शिविर की व्यवस्था सम्भाली।
लायन सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 15 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। 5 मरीजों की ब्लड शुगर और किसी का ब्लड प्रेशर अधिक होने ने से लैस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। अतः 10 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर भेजे गए। लायंस क्लब द्वारा पूर्व में आयोजित नेत्र शिविर के लैंस प्रत्यारोपित 8 मरीजों का भी परिक्षण डॉक्टर द्वारा किया गया। आगमी मोतियाबिंद जांच शिविर दिनांक 4 मई को पुनः बड़वानी में रखा गया है।
