सेंधवा / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी श्री अजय वाघमारे के दिशानिर्देशन में थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
= कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य- पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना, विश्वास को मजबूत करना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।
= सुरक्षा संबंधी सुझाव: नागरिकों से अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
=यातायात जागरूकता: युवाओं द्वारा तेज गति से वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
= महिला एवं बाल सुरक्षा: महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई एवं आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने हेतु जागरूक किया गया।
=साइबर अपराध से बचाव: बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करने की महत्वपूर्ण सलाह दी गई।
= जनसंवाद कार्यक्रम: के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यह पहल केवल एक बैठक नहीं, बल्कि पुलिस एवं नागरिकों के बीच विश्वास का सेतु है, जिसके माध्यम से अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है।
=कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती लता चौधरी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं थाना सेंधवा शहर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी साझा किए गए।
