बड़वानी / पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार थानों में लंबे समय से रखे लावारिस एवं जप्तशुदा वाहनों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली द्वारा सार्वजनिक नीलामी की कार्यवाही संपन्न की गई।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़वानी द्वारा जारी आदेशानुसार दिनांक 29-05-2026 को थाना परिसर कोतवाली में खुली नीलामी आयोजित की गई, जिसमें कुल 18 दोपहिया वाहनों को विक्रय हेतु रखा गया। नीलामी प्रारंभ होने से पूर्व उपस्थित बोलीकर्ताओं को वाहनों की स्थिति एवं निर्धारित ऑफसेट मूल्य की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार प्रत्येक वाहन की पृथक खुली बोली लगवाई गई।
नीलामी के दौरान बोलीकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया जिसमें सर्वाधिक बोली वाली मोटर साइकिल ₹21500/- नारू पिता टेलसिंग, निवासी सुखपुरी सिलवाद की होकर सभी 18 वाहनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर कुल ₹1,56,300/- की राशि निलामी में प्राप्त हुई। प्रत्येक वाहन की अधिकतम बोली लगाने वाले आवेदकों के पक्ष में मौके पर ही वाहन सुपुर्दगी संबंधी अग्रिम वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं।
पुलिस की इस कार्यवाही में तहसीलदार बड़वानी श्री हितेंद्र भावसार, थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजमेर अलावा, महिला आरक्षक सुशीला, कंकु, SDM रीडर शांतिलाल तरोले तथा राजस्व विभाग का स्टाफ एवं थाना कोतवाली के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
