बड़वानी / दिनाँक 12.07.26 को फरियादी ने कोतवाली थाना आकर बताया की 07.07.26 को मैं मेरे 02 भाई, दोस्त के साथ घर जा रहा था, रास्ते में सेगांव फाटे के पास पेट्रोल पंप के सामने 03 ल़डके गालियां दे रहे थे। मेरे भाई प्रदीप ने उनको गाली देने से मना किया तो तीनों मेरे भाई को मारने लगे औऱ जान से मारने के लिए सिर में रॉड मार दी जिससे मेरा बड़ा भाई अभी तक ventilator पर है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 296(b), 109(1), 3(5) BNS का 03 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीयन कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण सदर की घटना रात्री में होकर अज्ञात होने से घटना को गंभीरता से लेकर घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरा से तलाशी/पतासाजी की गई और अन्य महत्पूर्ण साक्ष्यों के आधार पर 03 संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया और बताया रोड पर मस्ती में की गई गाली गलौज छोटे से विवाद से बड़े घटनाक्रम में बदल गई। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त राॅड सहित मोटर साइकिल ज़ब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनाँक 15.07.26 को न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश से सेंट्रल जेल बड़वानी दाखिल किया गया है।
सराहनीय भूमिका— TI बलजीत सिंह, SI रवि ठाकुर, SI कमल मोरे, ASI दीपक ठाकुर, HC जगजोध सिंह, आरक्षक आत्माराम, मुकेश खत्री, हितेंद्र, पुरुषोत्तम
पुलिस की सभी युवाओ से एक अपील– कृपया कर अपने उत्सव, मस्ती मजाक को बिना किसी आमजन को परेशान कर संयमित होकर मनाएं, आपकी एक छोटी सी भूल आपको बड़े संकट में डाल सकती है।
