बड़वानी / डा जयपालसिह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बड़वानी एवं डा मनोज खन्ना सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बड़वानी डा विमलेश चोयल डीपीएम बड़वानी के मार्गदर्शन मे अनिल राठौर उप जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (अन्धतव) के नेतृत्व मे दिपक सोनी नेत्र सहायक, रविन्द्र टेकाम नेत्र सहायक एवं जयनारायण कुशवाह नेत्र सहायक द्वारा शा.क.उ.मा.विद्यालय बड़वानी की छात्राओ का नेत्र परीक्षण किया गया । कई छात्राओ को दृष्टिदोष पाया गया पश्चात छात्राओ की चश्मे के नंबर की जांच कि गई तथा दिनांक 16-7-26 को जिला चिकित्सालय बडवानी की तरफ से निःशुल्क 25 चश्मे प्रदाय किये गये । कार्यक्रम मे श्री मो.मुस्तकिम खान प्राचार्य शा.क.उ.मा.विद्यालय बड़वानी एवं स्कूल के स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा । श्री मो. मुस्तकिम खान प्रतिवर्ष विद्यार्थीयो का नेत्र परीक्षण करवा कर निःशुल्क चश्मे वितरित करवाते है । अनिल राठौर ने विद्यार्थीयो को प्रतिवर्ष नेत्र परीक्षण करवाने की सलाह दी ।
