बड़वानी / वैष्णवी एमिनेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रथयात्रा के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग, निमाड़ ग्लोबल हॉस्पिटल,संजीवनी हॉस्पिटल,मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, शिक्षकगण, अभिभावकों तथा सभी श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। सभी के समन्वित प्रयासों से यात्रा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
वैष्णवी एमिनेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परिवार ने रथयात्रा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी विभागों, संस्थाओं एवं नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, सेवा भावना और सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन को यादगार बना दिया।
विद्यालय परिवार ने भगवान श्री जगन्नाथ जी से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
