बडवानी / अभी हाल ही में मुंबई में 72 वे नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा हुई जिसमें सर्व श्रेष्ठ हिंदी फिल्म श्रीकांत को घोषित किया गया । सर्व श्रेष्ठ अभिनेता ,अभिनेत्री राजकुमार एवं यामिनी गौतम के साथ बडवानी जिले के सेंधवा निवासी प्राचार्य अमिता मनोज जोधपुरकर के पुत्र अभय जोधपुरकर को बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड घोषित किया गया।
श्री अभय जोधपुरकर फिल्मी दुनिया के मशहूर संगीत निर्देशक ए आर रहमान के शिष्य है तथा उनके संगीत निर्देशn मे विगत कई वर्षों से हिंदी मराठी तमिल तेलगु फिल्मों में पार्श्व गायक का कार्य कर रहे है। आपको बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड फिल्म घरात गणपति के गीत के लिए मिला है। इसके पूर्व आपको जी z सीने अवार्ड भी मिल चुका है ।
अभय जोधपुरकर की इस उपलब्धि पर जिले के कलाकारों में हर्ष व्याप्त हैं ।इस राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए संगीत की प्रमुख संस्था स्वर संगम के अनिल जोशी,गुरमीत सिंह गांधी,अमजद अली खान,असगर अली नसीम, उत्सव गुप्ता, सुनीता मोरे, सुनीता शुक्ला, किशोर फड़के आदि ने बधाई दी है।
